मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 24 ने 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया

पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:–मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 24 की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित मार्किट के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर सौरभ जोशी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और उन्होंने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मेयर सौरभ जोशी, मार्किट के दुकानदारों, स्थानीय लोगों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।मेयर सौरभ जोशी ने सभी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के हर नागरिक का पर्व है और इसे पूरे उत्साह एवं गर्व के साथ मनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जागरूक करना समय की जरूरत है। उन्होंने देश की प्रगति और समाज में भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। मेयर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने महान शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी चाहिए।मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला और प्रधान अवनीश बंसल ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों, दुकानदारों और क्षेत्रवासियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *