मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवाओं के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों को घेरा

चंडीगढ़: (रूपेश त्रिवेदी): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं के साथ जो खिलवाड़ कभी कांग्रेस पार्टी करती थी वही काम दिल्ली व पंजाब में आम आदमी पार्टी ने किया। जबकि पेपर लीक जैसे मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल 2024 में कानून बनाया बल्कि अब उस कानून को और भी कठोर भी करने का काम किया जा रहा है ताकि भविष्य में पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लग सके।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह बात मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में मंत्रीमंडल की बैठक के उपरांत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास मोदी जी और भाजपा का विरोध करने के अलावा और कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले तक आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़े-बड़े दावे कर रहे थे कि यदि पंजाब में पेपर लीक जैसी घटना होती है तो हमारे शिक्षा मंत्री त्याग पत्र दे देंगे। आज पंजाब में फार्मेसी का पेपर लीक होने के चलते बच्चे प्रदर्शन कर रहे हैं तो मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल वातानुकूलित कमरों में ऐसे बैठे हैं जैसे इन्हें सांप सूंघ गया हो।मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले नौकरियांे के लिए खर्ची-पर्ची के माध्यम से कांग्रेस पार्टी युवाओं से खिलवाड़ करती थी, उस समय पेपर भी खूब लीक होते थे। सन् 1986 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस विषय पर लोकसभा में चर्चा तो की लेकिन कानून बनाने के संबंध में किया कुछ नहीं। पंजाब में जब लोग कांग्रेस की कारगुजारियों से तंग हो गए तब केजरीवाल ने ईमानदारी का नारा देकर भोले-भाले लोगों को बहलाकर वोट ले लिए और पंजाब में सरकार बना ली। पंजाब में एक्साइज इंस्पेक्टर की भर्ती में जिस प्रकार धांधली हुई वह किसी से छिपी नहीं है लेकिन पंजाब सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कला चेतना पंचकूला की भजन संध्या में HCS अधिकारी आशुतोष राजन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    पंचकूला (दिव्या राणा): कला चेतना पंचकूला और दिशा मार्ग द्वारा आयोजित भजन संध्या-2026 श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के…

    हरियाणवी संस्कृति को सहेजने की अनूठी पहल

    झज्जर : (राजकुमार):आधुनिकता की तेज रफ्तार में जहां हमारी पुरानी जीवनशैली, रीति-रिवाज और पारंपरिक रहन-सहन धीरे-धीरे अतीत की यादों में सिमटते जा रहे हैं, वहीं हरियाणवी संस्कृति की अनमोल विरासत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *