मेडिकल कॉलेज खानपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में मोहन लाल बड़ौली ने की सहभागिता

चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला) : हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने आज मेडिकल कॉलेज, खानपुर, सोनीपत में आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागिता की। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानव जीवन की रक्षा के लिए किया जाने वाला महान सेवा कार्य है। बड़ौली ने इस नेक पहल से जुड़े सभी आयोजकों, रक्तदाताओं एवं सेवाभावी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के अधिक से अधिक लोगों को ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों में भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं की सराहना की और कहा कि रक्त की आवश्यकता के समय एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के निदेशक जगदीश दुरेजा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. संजीव, ईओ डॉ. मनोज कुमार, बलराज कौशिक, बिजेंद्र मलिक, प्रदीप बड़वासनी, अरुण निनानिया, जस्सी खुराना तथा आनंद मलिक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अरावली इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ वैली में मूल्य शिक्षा सत्र का आयोजन

    पंचकूला, (दिव्या राणा): सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला ने अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मूल्य शिक्षा पर एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुश्री वीना…

    महिलाओं की डिजिटल रामलीला का भूमि पूजन संपन्न 11 अक्टूबर से होगा मंचन – सी एम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

    जीरकपुर (दिव्या राणा) : दिव्यविस्ता ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व की प्रथम डिजिटल महिला रामलीला के आयोजन की विधिवत शुरुआत 9 अक्टूबर को भूमि पूजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *