राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए चार विशाल भंडारे

पांचवा आयाम
पंचकुला: (राजकुमार)
धर्मनगरी पंचकूला में राम सेवादार ट्रस्ट ने चार विशाल भंडारे लगाए।पहले भंडारे की सेवा एवं प्रसिद्ध समाज सेवी एस पी सिंगला (कोठी नंबर 94 सेक्टर 6 पंचकूला) द्वारा माता मनसा देवी गौशाला गौधाम पंचकूला में दी गई। गौ माता को प्रेम पूर्वक रोटी, चारा, गुड़, हरी सब्जियां, चोकर और दलिया आदि खिलाया गया।दूसरा भंडारा श्याम लाल जी के सहयोग से मोहाली में लगाया गया। तीसरे भंडारे की सेवा संदीप जी के सहयोग से सेक्टर 23 चंडीगढ़ में रही। और चौथा भंडारा गुरप्रीत जी के सहयोग से लोहगढ़ जीरकपुर में लगाया गया। सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया।सेवा के समय राकेश गोयल, विकास गोयल, दिनेश सिंगला, मुकुल बंसल, ईशिता बंसल, मितांश बंसल, दीपक गोयल, आरती एवं उत्कर्ष आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने आए हुए सभी आत्मीय जनों और सहयोगियों का समय निकालकर पहुंचने पर आभार व्यक्त किया और प्रभु श्री राम से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए सीमा पार के आई.एस.आई. हैंडलरों के संपर्क में था : सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

    चंडीगढ़(नेहा पांडेय ):मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने…

    पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि: पिछले तीन वर्षों में 134 बच्चों को मिला कानूनी रूप से सुरक्षित और स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरण

    चंडीगढ़(नेहा पांडेय ):पंजाब में बाल संरक्षण तथा बच्चों को कानूनी रूप से गोद दिलाने की प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *