किश्तवाड़ और डोडा में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड से कई वाहन मलबे में दबे

पांचवा आयाम
किश्तवाड़ , 6 जुलाई:(शमशेर सिंह) : लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिलों में हालात बिगड़ गए हैं।किश्तवाड़ में 540 मेगावाट क्वार जलविद्युत परियोजना के पास हुए बड़े भूस्खलन में कई वाहन मलबे में दब गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है तथा भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।वहीं, डोडा जिले के कई इलाकों में फ्लैश फ्लड आने से जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई स्थानों पर नुकसान की खबर है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बहाली का कार्य जारी है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *