राजौरी के सुंदरबनी में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखने से हड़कंप, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

पांचवा आयाम
राजौरी, 6 जुलाई (शमशेर सिंह): जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन देर रात कुछ समय के लिए भारतीय क्षेत्र में दिखाई दिया और फिर वापस पाकिस्तान की ओर लौट गया।घटना के बाद भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सोमवार सुबह व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान का उद्देश्य यह पता लगाना था कि ड्रोन ने किसी प्रकार के हथियार, नशीले पदार्थ या अन्य संदिग्ध सामग्री की एयरड्रॉपिंग तो नहीं की।हालांकि, सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र में सतर्क हैं और मामले की जांच जारी है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *