रायपुर रानी में पंचकूला ट्रैफिक पुलिस का जागरूकता अभियान, बच्चों को ट्रैफिक नियमों व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

पंचकूला :- आज रायपुर रानी स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम एवं स्कूल में पंचकूला ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस सूरजपुर के थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, कंपनी कमांडर संदीप शर्मा, हवलदार रूप सिंह, सिपाही बलवान सिंह तथा नवीन कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्था से सीमा बहन, रेखा बहन, हिमांशी बहन, राममूर्ति भाई, नवाब सिंह, दिनेश कुमार, राजपाल शर्मा, जयपाल सिंह एवं संत राम शर्मा सहित अन्य गणमान्य सदस्य भी मौजूद रहे।पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक संकेतों का पालन करने तथा ओवरस्पीडिंग से बचने के लिए प्रेरित किया। वहीं साइबर अपराधों को लेकर फर्जी कॉल, ऑनलाइन फ्रॉड, ओटीपी शेयरिंग और सोशल मीडिया ठगी से बचने के उपाय भी बताए गए।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए ट्रैफिक नियमों एवं साइबर सुरक्षा विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र एवं रिफ्रेशमेंट देकर सम्मानित किया गया।डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि, “आज के समय में ट्रैफिक नियमों की जानकारी और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। बच्चों को शुरुआत से ही सड़क सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना समाज के सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अयोध्या में खेल, स्वाद और मस्ती का नया ठिकाना, ‘अवध स्टेडियम एंड कैफ़े’ का भव्य शुभारंभ

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में खेल, खानपान और मनोरंजन को एक साथ जोड़ने की पहल के रूप में ‘अवध स्टेडियम एंड कैफ़े’…

    अयोध्या कैंट में मां पाटेश्वरी की महिमा का गुणगान, महाष्टमी पर शक्ति और भक्ति का संदेश

    पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या अध्यक्ष रामयश यादव बोले—मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और नारी सम्मान की देती है प्रेरणाअयोध्या कैंट। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *