राष्ट्रभक्ति के उल्लास और देशप्रेम की भावना से सराबोर हुआ नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन, धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

झाकड़ी : (दिव्या राणा):देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं उत्साह से ओत-प्रोत वातावरण में एसजेवीएन के 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक/परियोजना प्रमुख राजीव कपूर जी ने एनजेएचपीएस खेल मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उनकी धर्मपत्नी शिवाली कपूर जी ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई । जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, पूरा परियोजना क्षेत्र राष्ट्रभक्ति की भावना से गूंज उठा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, हिमपेस्कों के जवानों एवं डीपीएस-एनसीसी के छात्रों द्वारा भव्य मार्चपास्ट प्रस्तुत कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव कपूर ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए तमाम स्वतंत्रता सेनानियों एवं असंख्य गुमनाम वीर-वीरांगनाओं को शत-शत नमन करते हुए उनके अमूल्य बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश हर क्षेत्र में निरंतर आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने संदेश दिया कि हम सभी को एक-दूसरे का सहयोग करते हुए एसजेवीएन को उत्कृष्टता के नए शिखर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना है।उन्होंने भारत सरकार, विद्युत मंत्रालय, हिमाचल प्रदेश सरकार, निगम प्रबंधन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्थानीय निकायों, पंचायतों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से इस स्टेशन से जुड़े सभी लोगों का परस्पर सहयोग के लिए सादर धन्यवाद किया।इस वर्ष राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘अंतर-विभागीय वंदे मातरम्’ कार्यक्रम ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। इस अवसर पर कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त करते हुए ‘वंदे मातरम्’ की अमर विरासत को नमन किया।प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी टीमों ने अपने गीतों में भारत के गौरवशाली अतीत, वर्तमान की उपलब्धियों तथा उज्ज्वल भविष्य के सपनों को पिरोया।निर्णायक मंडल द्वारा प्रस्तुतियों का मूल्यांकन सुर, भाव एवं प्रस्तुति के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमों को परियोजना प्रमुख राजीव कपूर एवं शिवाली कपूर द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को एक साझा मंच प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक जुड़ाव एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम, उत्साह और ‘वंदे मातरम्’ के भाव से ओत-प्रोत वातावरण में हुआ।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *