वन महोत्सव का शुभारंभ, छात्रों को बांटे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गोंडा। जिले में एक से सात जुलाई तक मनाए जा रहे वन महोत्सव के तहत शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय से लेकर कटरा बाजार रेंज तक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की।कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आम का पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अनुराग प्रियदर्शी की अगुवाई में पौधरोपण अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति “एक पौधा मां के नाम” अवश्य लगाए और उसकी देखभाल का भी संकल्प ले, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ हरियाली को बढ़ावा मिल सके।उधर, कटरा बाजार वन रेंज में रेंजर मो. इमरान और एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल के नेतृत्व में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान अन्नू देवी ने कस्तूरबा बालिका छात्रावास परिसर में आम का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और पौधों के संरक्षण का संदेश दिया।इसके बाद फरेदा शुक्ल कंपोजिट विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच पौधों का वितरण किया गया। बच्चों को पौधरोपण के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *