“वोकल फॉर लोकल” से “लोकल टू ग्लोबल” की ओर भारत का बढ़ता कदम, 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में होगा भव्य भारत व्यापार महोत्सव

पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़, कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) चंडीगढ़ चैप्टर द्वारा आज आयोजित एक भव्य प्रेस वार्ता में आगामी 12 से 15 अगस्त तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले “भारत व्यापार महोत्सव” की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई। प्रेस वार्ता में बताया गया कि यह महोत्सव केवल एक व्यापारिक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल के राष्ट्रीय अभियान का एक सशक्त माध्यम है।कैट चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग ने कहा कि आज भारत विश्व की सबसे तेज़ी से उभरती अर्थव्यवस्था बन रहा है और भारतीय व्यापारी इस परिवर्तन के सबसे महत्वपूर्ण भागीदार हैं। भारत व्यापार महोत्सव देश के छोटे, मध्यम और बड़े व्यापारियों, उद्योगपतियों, स्टार्टअप उद्यमियों और स्वदेशी उत्पाद निर्माताओं को एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे अपने उत्पादों और सेवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचा सकेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “वोकल फॉर लोकल” और “मेक इन इंडिया” अभियान ने भारतीय व्यापार को नई दिशा और नई पहचान दी है। भारत व्यापार महोत्सव इसी सोच को आगे बढ़ाने का एक ऐतिहासिक प्रयास है, जो देश के व्यापारियों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने का कार्य करेगा।महासचिव भीमसेन ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव में प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और अत्याधुनिक बनाया गया है। आमंत्रण पत्र पर दिए गए विशेष क्यूआर कोड को स्कैन करते ही पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा और फॉर्म भरने के तुरंत बाद प्रतिभागी को डिजिटल पुष्टिकरण एवं प्रवेश पहचान प्राप्त हो जाएगी।उन्होंने बताया कि इस स्कैनर आधारित व्यवस्था से हजारों व्यापारियों और आगंतुकों का प्रवेश बिना किसी परेशानी के तेज़, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह पहल प्रधानमंत्री के “डिजिटल इंडिया” अभियान को भी मजबूती प्रदान करेगी।उपाध्यक्ष नरेश गर्ग और राजकुमार सिंगला ने कहा कि भारत व्यापार महोत्सव भारतीय व्यापार जगत के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। इस मंच पर व्यापारियों को आधुनिक तकनीक, नए बाजार, निवेशक, निर्यातक और देश-विदेश के उद्योगपतियों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि यह महोत्सव भारत की आर्थिक शक्ति, उद्यमिता और स्वदेशी उत्पादों की गुणवत्ता को विश्व के सामने प्रस्तुत करेगा तथा लाखों व्यापारियों के लिए नए व्यापारिक अवसर पैदा करेगा।प्रेस वार्ता में उपस्थित पदाधिकारियों ने देशभर के व्यापारियों, उद्योगपतियों, युवाओं और नागरिकों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक महोत्सव में भाग लेकर “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाएं तथा भारतीय व्यापार को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *