चंडीगढ़(तानिया रोहिल्ला)। शहर में बाइक चोरी की घटना बढऩे लगी है। चोरों ने सेक्टर 40 में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रवक्ता विनायक भंगिया के घर से बाहर बाइक चोरी कर लिया। उन्होंने पुलिस स्टेशन 39 में अज्ञात चोरों के विरूद्ध चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है। विनायक भंगिया ने बताया कि रात उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी करी थी सुबहे जब किसी कार्य के लिए निकलने लगे तो घर के बाहर बाइक नहीं थी। उसके बाद उन्हें 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी साथ ही कहा कि सेक्टर-40 में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आलम यह है कि इस इलाके से रोजाना 1 से 2 वाहन चोरी हो रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस चोरों पर नकेल कसने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।दिन-दहाड़े और रात के समय रिहायशी इलाकों में घर के ठीक बाहर पार्क किए गए दोपहिया वाहन गायब हो रहे हैं।रोजाना हो रही चोरी की वारदातों के बावजूद सेक्टर-40 में पीसीआर गश्त और पुलिस नाकाबंदी न के बराबर नजर आती है।







