श्री राम सेवादार ट्रस्ट द्वारा आयोजित मासिक संकीर्तन में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

पंचकुला (राजकुमार):श्रद्धा, भक्ति, विश्वास और समर्पण का दूसरा नाम यदि श्री राम सेवादार ट्रस्ट को दिया जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। क्योंकि धर्म की राह पर चलकर जन जन में भक्ति का प्रवाह करके श्री राम सेवादार ट्रस्ट समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सच्चे मन से निर्वहन कर रहा है। निरंतर प्रतिदिन गौ सेवा और मानव सेवा के साथ साथ ट्रस्ट मासिक संकीर्तन का भी आयोजन करता है। इस माह का संकीर्तन 20 सितंबर को सेक्टर 15 के रघुनाथ मंदिर में श्रीमती शेल्फी मित्तल एवं प्रसिद्ध समाजसेवी एवं प्रसिद्ध श्री राज मित्तल के सौजन्य से बड़े भाव से संपन्न हुआ।पंडित जी के मंत्रोच्चारण के साथ ज्योति प्रज्वलन कर माथा टेक कर सभी अपने अपने स्थान पर बैठ गए। इसके उपरांत पंचकूला से प्रसिद्ध भजन प्रवाहक सविता गर्ग सावी ने गणपति आराधना के साथ संकीर्तन का शुभारंभ किया। सामूहिक राम स्तुति एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर अपनी हाजरी ठाकुर जी के चरणों में लगाई।इसके पश्चात चंडीगढ़ से प्रसिद्ध भजन प्रवाहक वंदना दीदी और मोनिका दीदी ने गुरु महाराज के चरणों में वंदना करके ठाकुर जी के भजनों से समां बांध दिया। राधे राधे की रटन से मंदिर का प्रांगण गूंज उठा। राधा रानी का जन्मोत्सव मनाते हुए वंदना दीदी ने भजन , मैं तो नंद बाबा के डिग जाऊंगी, बधाई ले के आऊंगी, बरसाने जाऊंगी सखी बरसाने जाऊंगी, श्याम के बिना तुम आधे, और भी भाव भरे भजनों से उपस्थित भक्तों को राधा रस में सराबोर कर दिया।ठाकुर जी की अनन्य भक्त खुशी ने मीरा बाई जी का भाव भरा बहुत ही सुन्दर भजन गा कर श्रोताओं को अपनी मधुर वाणी से मंत्रमुग्ध कर दिया।इसके उपरांत बलटाना से प्रसिद्ध भजन प्रवाहक शोभित रोहिल्ला जी ने, सजा दो घर को गुलशन सा गाकर अपनी मधुर वाणी से मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गाये हरियाणवी भजन, मेरी मां के लंबे बाल परांदा लंबा लाइयो, हे मैया शेरोंवाली मेरी किस्मत खोल दे पर भक्त झूमकर नाचे। वृंदावन जाऊंगी, नाम मेरी राधा रानी का, फूलों में सज रहे हैं, मेरी लगी श्याम संग प्रीत पर भक्तों को नचाया और उसके बाद श्याम के बिना तुम आधे भजन पर सबको डांडिया खिलाया।भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। संकीर्तन के उपरांत आरती के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। विशेष उपस्थिति में मुकेश बंसल, राकेश गोयल, पुनीत बंसल, राज मित्तल, विकास गोयल, सुभाष सिंगला, अशोक अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, नरेश सिंगला, कुसुम गुप्ता, बिहारी लाल अग्रवाल, विजय गर्ग, धर्मपाल मित्तल, सुरेंद्र मित्तल, अक्षत मित्तल, आयुष मित्तल, अकुल मित्तल, सत्यनारायण बंसल, सतीश सिंगला, प्रवीण गोयल, संदीप जिंदल, प्रवीण अग्रवाल, सुनील खुल्लर, दीपक गोयल, राजेश गुप्ता, दिनेश सिंगला, बृजेश राय, जीवन बब्बू, सजन जिंदल, संजीव मनचंदा, संदीप गुप्ता, पवन गर्ग, नरेश शर्मा, मनोज गर्ग, पवन अग्रवाल, अशोक सिंगला, वीरेंद्र गर्ग, श्यामलाल बंसल, धर्मपाल सिंगला, दीपक लूथरा, वृषभान, रिंपी, संजय चौधरी, राकेश मित्तल, मनोज कुमार, मनीष शर्मा, सुनील खुल्लर, सुनील जैन, नितिन शर्मा, सुनील शर्मा एवं कृष्ण बंसल आदि उपस्थित रहे।महिला शक्ति में अनिता बंसल, आशा गोयल, सेल्फी मित्तल, उपेंद्र अहलूवालिया, नैंसी गोयल, पूनम गोयल, खुशी गोयल, रिता मित्तल, दुलारी मित्तल, अन्वी मित्तल, सीमा सिंगला, मोनिका गर्ग, रेनू गर्ग, हेमा कांसल, सोनल गोयल, राजरानी अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, श्रद्धा गुप्ता, सुनीता गर्ग, प्रिया मित्तल, शिखा बिंदल, पूनम राणा एवं गीता भारद्वाज आदि विशेष रूप से उपस्थित रही।भक्तों की भारी भीड़ से मंदिर का पूरा प्रांगण खचाखच भरा था। सभी ने संकीर्तन के आनंद के साथ-साथ भोजन प्रसाद का भी आनंद लिया। ट्रस्ट ने आए हुए शहर के सभी गणमान्य व्यक्तियों और आई हुई सारी संगत का पहुंचने पर आभार व्यक्त किया और ठाकुर जी महाराज से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *