श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाया विशाल भंडारा

पंचकुला: (राजकुमार) अपनी सेवाओं के लिए जन जन के मन में अपना स्थान बना चुके श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने मंगलवार 1 सितंबर को विशाल भंडारा लगाया। जिसकी सेवा श्रीमती कमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सत्य भगवान सिंगला जी (#10 NAC चंडीगढ़) के सहयोग से सम्पन्न हुई। सत्य भगवान सिंगला जी ट्रस्ट को समय समय पर अपनी सेवाएं देते रहते हैं। प्लॉट नंबर 119, इंडस्ट्रियल एरिया, फेस 2, पंचकूला में लगाए गए इस भंडारे में राहगीरों को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया। सेवा के समय राकेश गोयल, राज मित्तल, विजय कपूर, सार्थक शर्मा, प्रदीप कुमार, सुशीला, अजय कुमार एवं विजय कुमार आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने सभी सदस्यों, सहयोगियों और आत्मीय जनों का समय निकालकर पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    बेलसर चौराहे पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे) गोंडा : कैसरगंज लोकसभा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बेलसर चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत…

    आईजीआरएस रैंकिंग में अयोध्या की बड़ी छलांग, प्रदेश में सातवें पायदान पर

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या : जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की दिशा में अयोध्या ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *