संक्रामक बीमारी के रोकथाम के लिए विशेष स्वच्छता अभियान के साथ

गोण्डा : जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद की तहसील तरबगंज एवं करनैलगंज के बाढ़ प्रभावित ग्रामों में बाढ़ का पानी उतरने के बाद संक्रामक बीमारियों एवं संभावित महामारियों की रोकथाम के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं राजस्व विभाग के समन्वय से सफाई कर्मियों की विशेष टोलियां गठित कर प्रभावित ग्रामों में लगातार साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। बाढ़ के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों में गंदगी, कीचड़ तथा मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ जाती है, जिससे विभिन्न संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन संबंधी कार्य कराए जा रहे हैं। सफाई कर्मियों की टोलियों द्वारा ग्रामों में गलियों, सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य चिन्हित स्थानों की साफ-सफाई के साथ-साथ चूना छिड़काव कराया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों के प्रजनन को नियंत्रित करने के उद्देश्य से एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। जलभराव वाले स्थानों एवं मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार एंटी लार्वा का छिड़काव के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। जिला प्रशासन का उद्देश्य बाढ़ के बाद उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जाए एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करनाहै। बाढ़ प्रभावित सभी ग्राम पंचायतों में सभी नागरिकों का दायित्व है अपने आसपास साफ सफाई बनाए रखें जल भराव वाले स्थान पर अनावश्यक रूप से गंदगी ना फैलाने दे तथा किसी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने की अपीलकी गई।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *