संघर्ष की विरासत को नमन: मित्रसेन यादव की पुण्यतिथि पर नम हुईं आंखें

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:सांसद अवधेश प्रसाद बोले गरीबों, किसानों और वंचितों के अधिकारों की आवाज रहे पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय मित्रसेन यादव की 11वीं पुण्यतिथि पर किसान इंटर कॉलेज, कल्याणपुर में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित हुआ। स्मृतियों में डूबे माहौल में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, ग्रामीणों, महिलाओं और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्य अतिथि सांसद अवधेश प्रसाद ने मित्रसेन यादव को संघर्ष और जनसेवा का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन गरीबों, किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके संघर्ष और विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सांसद ने पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव को उनके राजनीतिक संघर्षों की विरासत आगे बढ़ाने वाला बताते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।सांसद अवधेश प्रसाद ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को जनता से जुड़े बुनियादी सवालों पर गंभीरता से काम करना चाहिए।ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन यादव ने कहा कि मित्रसेन यादव की जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना ही उनका सच्चा सम्मान है। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनहित की सरकार के लिए अयोध्या की पांचों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत जरूरी है।सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने मित्रसेन यादव के राजनीतिक और सामाजिक संघर्षों को याद किया। पूर्व विधायक अब्बास अली उर्फ रुश्दी मियां समेत अन्य वक्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में धार्मिक स्थलों पर चढ़ावे की चोरी का मुद्दा उठाते हुए आस्था से जुड़े स्थानों की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की भावनाओं के संरक्षण की मांग की गई।सघर्ष के साथियों और मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह में मित्रसेन यादव के संघर्षों में साथ रहे करीब एक दर्जन वरिष्ठ साथियों को सम्मानित किया गया। किसान इंटर कॉलेज के 14 मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, जबकि उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में हाजी फिरोज खान गब्बर, लौटन राम निषाद, संजय यादव, जय सिंह यादव, सरोज यादव, धर्मपाल यादव, एजाज अहमद, रामजी पाल और आनंद सिंह मिंटू सहित कई नेताओं ने विचार रखे। अध्यक्षता राम कुमार अवस्थी ने की और संचालन सुरेश इंसान ने किया। पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिलाएं, ग्रामीण और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पौधारोपण के साथ बच्चों को मिला सेवा और सुरक्षा का पाठ, खाकी वाले गुरु

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:पठानटोलिया स्थित एसवी सेंट्रल सरस्वती मॉडर्न कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में पर्यावरण, शिक्षा, सुरक्षा और मानव सेवा का संदेश एक साथ गूंजा। उपनिरीक्षक रणजीत…

    अपना स्कूल में शिक्षा की रोशनी, कनोसा की छात्राओं ने बांटी उम्मीद

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह), अयोध्या:अयोध्या के जयसिंहपुर वार्ड में वंचित वर्ग के बच्चों के लिए संचालित निःशुल्क अपना स्कूल में कनोसा कॉवेन्ट गर्ल्स इण्टर कॉलेज अयोध्या की ओर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *