पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह), अयोध्या:अयोध्या में समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। सपा की सदस्यता ग्रहण कर अयोध्या लौटे दादा सूर्यकांत पांडे और लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर मोहम्मद सुहैल का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।प्रदेश कार्यालय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष दादा सूर्यकांत पांडे ने अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं मोहम्मद सुहैल को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद महानगर कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव और महासचिव हामिद जाफर मीसम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोनों का माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जताई।पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए गए।पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने कहा कि दादा सूर्यकांत पांडे और उनके साथियों के पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें।महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने सूर्यकांत पांडे और उनके साथियों का स्वागत करते हुए पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। महासचिव हामिद जाफर मीसम ने मोहम्मद सुहैल को नई जिम्मेदारी मिलने पर नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप जिम्मेदारी निभाएंगे।कार्यक्रम में रक्षा राम यादव, चंद यादव, रामअचल यादव, बलराम मौर्य, राकेश यादव, शावेज जाफरी, छेदी सिंह, लाल बहादुर शुक्ला, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, बलराम यादव, दान बहादुर सिंह, अपर्णा जायसवाल, रामबख्श यादव, जसवीर सिंह, राम भवन यादव, कृष्ण गोपाल यादव, सुरेंद्र यादव, वसी हैदर गुड्डू, लल्लूर यादव, राम अजोर यादव, शादाब खान, अंसार अहमद, राजनाथ यादव, शिवांशु तिवारी, गोविंद यादव, पीके तिवारी, शमशेर यादव, अजय यादव, चंदन यादव, बाबूलाल गौड़, नौशाद मामा, अमन सागर, अंकित पांडे, संजीत सिंह, इमरान खान, लक्ष्मण कनौजिया, अखिलेश पांडे, जितेंद्र यादव, मुकेश प्रधान, करण यादव, संटी तिवारी, ज्ञानेंद्र शुक्ला, अंशु सिंह, सुल्तान खान, काकू सिंह, सत्यम यादव, रामदुलारे और राजेंद्र सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे






