संत कबीर सामाजिक चेतना के अग्रदूत – एसडीएम चंद्रकांत कटारिया

पंचकूला (नेहा पांडेय ):एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने कहा कि संत कबीर अपने महान विचारों के कारण युगों-युगों तक हमारे मन में जीवित रहेंगे। भेदभाव मुक्त समाज की रचना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। युवाओं को संत कबीर के विचारों से जोड़ना बहुत जरूरी है।एसडीएम चंद्रकांत कटारिया गुरु रविदास भवन सेक्टर 15 में आयोजित संत शिरोमणि कबीर दास की 628 वीं जयंती समारोह पर सर्वधर्म सभा को संबोधित कर रहे थे।कटारिया ने कहा कि संत कबीर मानव  के सबसे बड़े मार्गदर्शक, सामाजिक चेतना के अग्रदूत और अद्भुत संत हुए हैं, उनके विचारों को हमें जीवन में आत्मसात करना चाहिए।  उन्होंने संत शिरोमणि कबीर दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये। चंद्रकांत कटारिया ने कहा कि  संत कबीर के जन्म के समय भारत  रूढ़ियों, अंधविश्वासों, जात-पात की दीवारों और बाहरी आडंबरों में जकड़ा हुआ  था।  तब काशी में लहरतारा की धरती पर ऐसी महान ज्योति प्रकट हुई, जिसने अपनी वाणी और कर्म के माध्यम से पूरे समाज को जागरूक करने का कार्य किया।एसडीएम ने कहा कि संत कबीर भारतीय संस्कृति की सर्वधर्म समभाव और वसुधैव कुटुम्बकम परम्परा के संवाहक और इतिहास के अनमोल रत्न थे। उन्होंने किसी भी धर्म, सम्प्रदाय और जाति की परवाह किए बिना स्पष्ट बात कही।  संत शिरोमणि कबीर दास का जीवन सत्य की खोज और असत्य के निर्भीक खंडन में बीता। वे बाहरी दिखावे से दूर, भीतर के प्रकाश के साधक थे।  वे अपने समय के सबसे साहसी समाज-सुधारक थे। उन्होंने सभी धर्मों की कुरीतियों और रूढ़ियों पर कड़ा प्रहार किया।संत कबीर के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हरियाणा सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं और नीतियां लागू कर रही हैं। इसके अलावा महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत संतों व महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।इस अवसर पर सत्संग कीर्तन, भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगाया गया जिसमें सैकड़ों लोगों का चेकअप कर निःशुल्क दवाई दी गई।इस मौके पर सभा के प्रधान कृष्ण कुमार, आंबेडकर महासभा के सत्यवान परोसा, महासचिव जयबीर रंगा, उप प्रधान पूर्व प्रधान सुरेश मोरका , पूर्व विधायक लहरी सिंह, राजकपूर अहलावत, मोहन लाल बलबीर रंगा , बी डी खेड़वा, सहित अनेक  गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    बराड़ा में अवैध पेयजल कनेक्शनों के विरुद्ध विभाग की सख्त कार्रवाई, कई कनेक्शन काटे गए

    अंबाला :(निखिल सोबती)जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बराड़ा में विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान अप मंडल अभियंता सुभाष कागड़ा…

    पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में आज ह्यूमन फाउंडेशन संस्था के मार्गदर्शन में “तत्व बोध” प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    अंबाला :(निखिल सोबती)पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में आज ह्यूमन फाउंडेशन संस्था के मार्गदर्शन में “तत्व बोध” प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *