संत रविदास जी के संदेश के साथ पंचकूला पहुंची कलश यात्रा, ज्ञानचंद गुप्ता ने की अगुवाई

पंचकूला,(दिव्या राणा):संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तर पर आयोजित कलश यात्रा बुधवार को गुरुग्राम से विभिन्न पड़ावों से होती हुई पंचकुला के बरवाला मंडल के गांव अलीपुर पहुंची। यहां से हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानचंद गुप्ता एवं अजय मित्तल जिला अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा की अगुवाई करते हुए इसे पंचकूला के लिए रवाना किया।इस अवसर पर ज्ञानचंद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन से समाज को समानता, मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की यात्राएं समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को और अधिक सुदृढ़ करती हैं।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, महापौर श्याम लाल बंसल, शिवालिक विकास बोर्ड के चेयरमैन ओम प्रकाश देवी, मंडल अध्यक्ष धरमेंदर संधू, हरेंदर मालिक एस.सी मोर्चा अध्यक्ष जसबीर जस्सा नगर सहित, कुलदीप अटवाल कार्यकारी अध्यक्ष बरवाला मंडल अनुसूचित मोर्चा, पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, ओम प्रकाश भोला, ओम प्रकाश शास्त्री, राकेश बाल्मीकि, सुदेश बिडला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बरवाला मंडल से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा में भाग लिया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *