सीबीआई जांच शुरू होते ही दिल्ली की केजरीवाल गैंग को पंजाब का संघीय ढांचा खतरे में नजर आने लगा: ढिल्लों

चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला): पंजाब सरकार के उच्च पदों से लेकर मंत्रियों की कोठियों तक दिल्ली की अरविंद केजरीवाल गैंग का कब्जा करवाने वालों के मुंह से संघीय ढांचे की बातें शोभा नहीं देतीं। यह बात पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने गुरुवार को चंडीगढ़ में कही। उन्होंने कहा कि जब सीबीआई ने सरकार में कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए जांच शुरू की तो दिल्ली की इस गैंग को पंजाब का संघीय ढांचा खतरे में नजर आने लगा।उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में यह दलील देना कि पंजाब विधानसभा चुनावों के कारण मनगढ़ंत मामलों को उछाला जा रहा है, इस बात का सबूत है कि आम आदमी पार्टी (आप) केवल राजनीतिक बहानेबाजी के जरिए बचने का रास्ता तलाश रही है। ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता मीडिया में कह रहे हैं कि सीबीआई जांच संघीय ढांचे में हस्तक्षेप है। यह सरकार पहले लोगों को गुमराह करने के लिए मीडिया में यही दलीलें दे रही थी और अब सुप्रीम कोर्ट के सामने भी यही खोखली दलीलें दे रही है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीबीआई को जांच करने के लिए न तो भाजपा ने कहा था और न ही केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने। सीबीआई जांच के आदेश पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने दिए हैं। ये अदालती आदेश भी उस समय दिए गए, जब ईडी द्वारा तीन बार पत्र लिखे जाने के बावजूद पंजाब पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज की और न ही राज्य सरकार ने इस मामले की कोई जांच करवाई। इससे पता चलता है कि दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है।उन्होंने कहा कि राज्य के संघीय ढांचे को असली खतरा इस भ्रष्टाचारी सरकार से है। जब मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ही भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन जाए तो नीचे क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार के मामलों से ध्यान भटकाने के लिए संघीय ढांचे का नाम लेकर सहानुभूति हासिल करना चाहती है, लेकिन पंजाब की जनता सब कुछ समझती है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे कितने भी ऊंचे पदों पर क्यों न बैठे हों।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

     मुख्यमंत्री ने बलरामपुर को दी 803+ करोड़ रुपये से अधिक की 78 विकास परियोजनाओं की सौगात,

    गोण्डा – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद बलरामपुर के विकास को नई गति प्रदान करते हुए विकासखंड श्रीदत्तगंज के ग्राम बिलरिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 803 + करोड़ रुपये से…

    सेक्टर-19 डी में MPLADS फंड से स्थापित CCTV कैमरों का सांसद मनीष तिवारी ने किया उद्घाटन।

    चंडीगढ़: सेक्टर-19 डी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट भूपिंदर सिंह गिल ने बताया कि चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने 10 अक्टूबर को सेक्टर-19 डी में MPLADS फंड से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *