सी डी ओ ने प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – कलेक्ट्रेट सभागार में समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में “अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस” के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने की। 
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने जनपद के वरिष्ठ नागरिकों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के चेहरे पर खुशी एवं उत्साह दिखाई दिया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, ज्ञान और जीवन से प्राप्त सीख नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं गरिमापूर्ण जीवन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संवेदनशील एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि परिवार और समाज के निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    राम वन गमन की रामलीला देख भावुक हुए श्रोता

    पंचकुला (राजकुमार) रघुनाथ ड्रामेटिक क्लब सैक्टर 15 व श्री राम सेवादार ट्रस्ट पंचकुला द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में ‘राम वनवास’ प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। भगवान श्रीराम, माता…

    सेवा से नवाचार तक, साकेत महाविद्यालय

    पांचवा आयाम ( जसबीर सच कीरत) अयोध्या कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अयोध्या में सोमवार, 12 अक्टूबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज प्रोग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *