सोमवती अमावस्या पर आयोजित भंडारे में पहुंचे पूर्व पार्षद पुनीत राई, किया जनसंपर्क

गांव जाट जोशी में सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर पर भाई कृष्ण हुड्डा द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में पूर्व पार्षद पुनीत राई अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों एवं ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद पुनीत राई ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भंडारे और धार्मिक आयोजनों का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, प्रेम और एकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजक भाई कृष्ण हुड्डा को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक और धार्मिक विषयों पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रदीप आंतिल, विकास त्यागी, राकेश कौशिक, राकेश त्यागी, जयवीर भाई, अंकित हुड्डा, प्रदीप हुड्डा, सतपाल मलिक, साहब सिंह, रोहतास जी, प्रदीप जी, अभिषेक वाल्मीकि, रूपेश वाल्मीकि, सुनील हुड्डा, अरुण चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *