सोहना आईटीआई में लगा रोजगार मेला।

सोहना स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 160 विद्यार्थी पहुंचे। जिनमें से 98 विद्यार्थियों का चयन इन्टरशिप के लिए किया गया है।

सोमवार को स्थानीय आईटीआई में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें सहायक रोजगार अधिकारी ज्योति विशेष रूप से मौजूद रहीं। मेले का उदघाटन विधिवत रूप से रोजकामेव औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी हाई टेक इंटरप्राइजेज के निदेशक रतनपाल द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया था। उक्त मेले में औद्योगिक क्षेत्र की 10 कंपनियों ने पहुंचकर विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। जिंसमें 98 विद्यार्थियों का इन्टरशिप के लिए चयन किया गया।इस अवसर पर मुख्यातिथि रतनपाल खटाना ने कहा कि ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन समय समय पर किया जाता है। ताकि युवाओं को आसानी से रोजगार मिल सके। तथा वे आत्म निर्भर बन सकें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *