अलीगढ़ में FSDA का बड़ा एक्शन, सॉस-चटनी फैक्ट्री पर छापा

अलीगढ़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने सोमवार को सॉस, चटनी, जैम, जेली और अचार पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाते हुए जिले में दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। अभियान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय के निर्देशन तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह तोमर के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।
अभियान के तहत गठित पहली टीम ने दिल्लीगेट क्षेत्र में राजकुमार वर्मा के प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की। यहां से व्हाइट विनेगर (रिया गोल्ड), रेड ग्रीन सॉस (रिया ब्रांड) और समोसा मसाला (बीएमबी ब्रांड) के नमूने संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान रेड ग्रीन सॉस की बड़ी मात्रा अस्वच्छ परिस्थितियों में रखी मिली।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर रेड ग्रीन सॉस रिया ब्रांड की 920 किलोग्राम मात्रा, जिसकी अनुमानित कीमत 21,240 रुपये है, को सीज कर दिया। वहीं अस्वच्छ परिस्थितियों में संग्रहित लगभग 150 किलोग्राम खाद्य सामग्री, जिसकी कीमत करीब 2,250 रुपये थी, को मौके पर ही नष्ट कराया गया।
दूसरी टीम ने क्वार्सी क्षेत्र स्थित विशाल चावला की निर्माणशाला पर छापा मारकर मीठी चटनी, हरी चटनी और सोया सॉस के नमूने लिए। जांच के दौरान कई खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के अनुरूप भंडारित नहीं पाए गए, जिस पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान 180 लीटर मीठी चटनी को नष्ट कराया गया, जबकि 39 पैक बॉक्स में रखी 464 बोतलों को सीज किया गया। इसके अलावा 108 लीटर हरी चटनी और 105 लीटर सोया सॉस को सीज किया गया तथा लगभग 200 लीटर हरी चटनी को नष्ट कराया गया। दोनों प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।
एफएसडीए अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान कुल छह नमूने एकत्र कर राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *