सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट का पुलिस ने लिया संज्ञान, अशोक व जितेंद्र पर केश दर्ज

हनुमान शरण पांडे : गोण्डा पुलिस की बार – बार हिदायतों के बावजूद भी आपसी सौहार्द बिगाड़ने और समाज में वैमनस्यता फैलाने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली जा रही,जिसे संज्ञान में लेकर गोण्डा पुलिस लगातार एफआईआर दर्ज कर रही है। ऐसा ही एक ताजा मामला करनैलगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत परसपुर थानाक्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाई शुरू कर दी है। मामले में रेकसडिया निवासी अशोक कुमार निषाद व एक अन्य के खिलाफ सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय द्वारा कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और समाज में वैमनस्यता फैलाने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने वालो पर कड़ी कार्रवाई होगी, इतना ही नहीं बल्कि जिले में धारा 144 का हवाला देते हुए कहा गया है कि बगैर अनुमति के जनजमाव का कार्यक्रम आयोजित करने पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *