हरियाणा के पैथोलॉजिस्ट्स ने दिखाई नई दिशा: APP Haryana का राष्ट्रीय स्तर का कॉन्फ्रेंस रहा ऐतिहासिक, 110 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया भाग

पांचवा आयाम (प्रवीण आहूजा ):पलवलAssociation of Practicing Pathologists (APP Haryana) द्वारा आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय वैज्ञानिक सम्मेलन का सफल आयोजन गुरुग्राम में किया गया। सम्मेलन में हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों से 110 से अधिक पैथोलॉजिस्ट एवं लैब संचालकों ने भाग लेकर आधुनिक पैथोलॉजी, लैब मैनेजमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन, गुणवत्ता, नेतृत्व तथा स्वतंत्र प्रयोगशालाओं के भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की।सम्मेलन के आयोजन सचिव एवं संयोजक डॉ. प्रशांत गुप्ता (पलवल) ने बताया कि आज के बदलते स्वास्थ्य परिदृश्य में केवल तकनीकी दक्षता ही नहीं, बल्कि प्रभावी नेतृत्व, बेहतर प्रबंधन, नवाचार और आधुनिक तकनीकों को अपनाना भी समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सम्मेलन को पारंपरिक व्याख्यानों के स्थान पर अत्यंत इंटरैक्टिव, सहभागितापूर्ण एवं अनुभव-आधारित स्वरूप दिया गया, जिसे सभी प्रतिभागियों ने सराहा।सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट्स ने अपने अनुभव साझा किए तथा स्वतंत्र प्रयोगशालाओं की चुनौतियों और भविष्य पर सार्थक विचार-विमर्श किया। पैनल चर्चा, केस-आधारित शिक्षण, समूह गतिविधियों और संवादात्मक सत्रों ने प्रतिभागियों को व्यवहारिक ज्ञान एवं नई सोच प्रदान की।इस सफल आयोजन में डॉ. युधवीर सिंह, डॉ. वाणी, डॉ. इरबिंदर कौर, डॉ. रितिका हुड्डा, डॉ. रशी तथा डॉ. सौरभ ने आयोजन समिति के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सम्मेलन की सफलता में डॉ. बी. सी. गुप्ता, डॉ. मनीष वाधवा, डॉ. गजेन्द्र यादव तथा डॉ. राजन वर्मा का विशेष मार्गदर्शन एवं संरक्षण प्राप्त हुआ। इनके अनुभव, प्रेरणा और सहयोग ने पूरे कार्यक्रम को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं।सम्मेलन में दूर-दराज़ से आए प्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया। विशेष रूप से डॉ. कयूर एवं डॉ. साई अक्षय की उपस्थिति सभी के लिए प्रेरणादायक रही।अपने संबोधन में डॉ. प्रशांत गुप्ता ने सभी वक्ताओं, पैनलिस्ट्स, आयोजकों, प्रतिनिधियों, सहयोगियों, प्रायोजकों, प्रदर्शकों तथा आयोजन स्थल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मेलन केवल एक वैज्ञानिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे पैथोलॉजी समुदाय को जोड़ने वाला एक सशक्त मंच सिद्ध हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि APP Haryana भविष्य में भी ऐसे नवाचारपूर्ण एवं उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे स्वतंत्र प्रयोगशालाओं को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलती रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *