पंचकूला (नेहा पांडेय ):हरियाणा में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत हिसार पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाणिज्य मात्रा में 53 किलो 240 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। इस कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल एक स्विफ्ट कार को भी जब्त किया गया है। इस संबंध में थाना अर्बन एस्टेट, हिसार में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(C), 60(3), 61 एवं 85 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
कला चेतना पंचकूला की भजन संध्या में HCS अधिकारी आशुतोष राजन मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
पंचकूला (दिव्या राणा): कला चेतना पंचकूला और दिशा मार्ग द्वारा आयोजित भजन संध्या-2026 श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के…









