कॉलेज कैंटीन के संचालन हेतु अनुभवी स्वयं सहायता समूह 12 दिनों के भीतर कर सकते हैं आवेदन

पंचकूला (नेहा पांडेय ):नगर निगम ने राजकीय महिला कॉलेज, सेक्टर-14 में कॉलेज कैंटीन के संचालन के लिए योग्य एवं अनुभवी स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से आवेदन आमंत्रित किए हैं।नगर निगम की कार्यकारी अधिकारी श्रीमती निशा ने बताया कि ऐसे स्वयं सहायता समूह, जिन्हें कॉलेज कैंटीन, छात्रावास (हॉस्टल) मेस अथवा स्टेशनरी दुकान के संचालन का पूर्व अनुभव है और जो कॉलेज कैंटीन का संचालन करने के इच्छुक हैं, वे अपने समूह का विवरण तथा संबंधित अनुभव से जुड़े दस्तावेजों सहित आवेदन 12 दिनों के भीतर नगर निगम कार्यालय, सेक्टर-4, पंचकूला स्थित एनयूएलएम शाखा में जमा कर सकते हैं।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आप’ सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी किसानों की जमीन हड़पने की बड़ी साजिश

    चंडीगढ़, (नेहा पांडेय ):पंजाब की ‘आप’ सरकार द्वारा लाई गई किसान विरोधी लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अपना संघर्ष और तेज कर दिया है। इसी कड़ी…

    आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए सीमा पार के आई.एस.आई. हैंडलरों के संपर्क में था : सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

    चंडीगढ़(नेहा पांडेय ):मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *