हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव मीना कंबोज ने संभाला पदभार

पंचकूला : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की नवनियुक्त मानद महासचिव मीना कंबोज ने आज परिषद के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपना पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण समारोह में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।इस अवसर पर हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी सहित विभिन्न बोर्डों एवं संस्थाओं के चेयरमैन, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने मीना कंबोज को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।मीना कंबोज ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के कल्याण के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक बच्चों तक परिषद की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने अनाथालय के बच्चों का जन्मदिन मनाया और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया

    पंचकुला: (राजकुमार):धर्मनगरी पंचकूला के जाने माने ट्रस्ट श्री राम सेवादार ट्रस्ट द्वारा शनिवार 29 अगस्त 2026 को सायं सवा पांच बजे सरकारी स्कूल ( वृद्धाश्रम के साथ), सेक्टर 15, पंचकूला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *