हरि मंदिर प्रबंधक समिति के चुनाव निर्विरोध संपन्न

चंडीगढ़ : हरि मंदिर प्रबंधक समिति, सेक्टर-12, PGI Campus चंडीगढ़ के चुनाव आज सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव के बाद प्रमोद चौहान को चेयरमैन, शेर बहादुर को प्रधान, खुम प्रसाद काफले को उप-प्रधान तथा भुरम सिंह को महासचिव चुना गया। वहीं अनिल शर्मा एवं मनोज कुमार संयुक्त सचिव, विजय वर्धन राव कोषाध्यक्ष, अजय पांडे स्टोर कीपर तथा राजीव कुमार ऑडिटर चुने गए। परमजीत सिंह एवं राजन कुमार को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई। नवनिर्वाचित समिति ने मंदिर की धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को पारदर्शिता, आपसी सहयोग और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समिति ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग एवं सहभागिता के लिए सभी सदस्यों और PGI कैंपस निवासियों का आभार व्यक्त किया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अरावली इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ वैली में मूल्य शिक्षा सत्र का आयोजन

    पंचकूला, (दिव्या राणा): सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला ने अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मूल्य शिक्षा पर एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुश्री वीना…

    महिलाओं की डिजिटल रामलीला का भूमि पूजन संपन्न 11 अक्टूबर से होगा मंचन – सी एम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

    जीरकपुर (दिव्या राणा) : दिव्यविस्ता ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व की प्रथम डिजिटल महिला रामलीला के आयोजन की विधिवत शुरुआत 9 अक्टूबर को भूमि पूजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *