हिसार में दर्दनाक सड़क हादसा: शोक जताने जा रहे दो सगे किसान भाइयों की मौत, कार छोड़कर ऑटो से फरार हुए आरोपी

चौधरीवास के पास पनिहार चौक पर बुधवार सुबह नलवा गांव निवासी दो किसान भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवाए गए हैं। पुलिस मृतकों के स्वजनों के बयान पर कार्रवाई करने में जुटी है। नलवा निवासी राजपाल (68) और उनके भाई जिलेसिंह (56) सुबह साढ़े दस बजे बाइक पर सवार होकर शोक जताने रावलवास कलां जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक हिसार से खाटूश्याम जा रही कार की चपेट में आ गई। जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतकों के तीसरे भाई सुरेश ने पुलिस को बयान दिया है कि दोनों भाई खेती करते थे। बुधवार की सुबह वे रावलवास कलां गांव जा रहे थे। पनिहार चौक पर हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार को एक युवती चला रही थी। उसके साथ उसके स्वजन भी सवार थे। आमने-सामने की टक्कर होने के बाद युवती अपने परिजनों के साथ ऑटोरिक्शा में बैठकर हिसार लौट गई। पुलिस बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में है।



⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *