होवा सेक्टर-21 ने सड़कों की मरम्मत और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की

पंचकूला : हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-21, पंचकूला की कार्यकारिणी बैठक चंद्रशेखर आज़ाद कम्युनिटी सेंटर में आयोजित की गई।बैठक में सेक्टर 21 होवा के पदाधिकारी डॉ. एम.एस. कंबोज (अध्यक्ष), नवीन बंसल (महासचिव), विपिन गुप्ता (कोषाध्यक्ष), कर्नल भारद्वाज, प्रियंका पुनिया, डॉ. राजिंदर पराशर, अतुल जिंदल, गुरमीत सिंह ठाकुर, आर.टी. सैनी, अनिल महाजन उपस्थित रहे।सदस्यों ने सर्वसम्मति से कहा कि सेक्टर की सड़कों की हालत बहुत खराब है। बरसात से पहले इनकी तुरंत मरम्मत और कारपेटिंग करवाई जाए, ताकि निवासियों को परेशानी न हो।समिति ने निर्णय लिया कि इस संबंध में नगर निगम आयुक्त और महापौर को ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही मांग की गई कि कारपेटिंग व नए सड़क निर्माण के समय सड़क पर बोर्ड लगाकर ठेकेदार का नाम व वारंटी अवधि स्पष्ट रूप से लिखी जाए ताकि ठेकेदार व संबिधित अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। बार बार सड़कों का टूटना और किसी ठेकेदार की इस बारे जवाबदेही न होना चिंता का विषय है।सेक्टर-21 जंगल, घग्गर नदी और पीरमुछल्ला से सटा हुआ है। बढ़ती चोरियों को रोकने के लिए समिति ने क्षेत्र के एस.एच.ओ. को ज्ञापन देकर प्रभावी गश्त बढ़ाने की मांग करने का भी निर्णय लिया है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    बराड़ा में अवैध पेयजल कनेक्शनों के विरुद्ध विभाग की सख्त कार्रवाई, कई कनेक्शन काटे गए

    अंबाला :(निखिल सोबती)जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बराड़ा में विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान अप मंडल अभियंता सुभाष कागड़ा…

    पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में आज ह्यूमन फाउंडेशन संस्था के मार्गदर्शन में “तत्व बोध” प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    अंबाला :(निखिल सोबती)पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में आज ह्यूमन फाउंडेशन संस्था के मार्गदर्शन में “तत्व बोध” प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *