₹15 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ी गई L/HC प्रियंका, मामले में पंजीकृत FIR की जांच से नाम हटाने के एवज में मांगी थी ₹20 हजार की रिश्वत

गुरुग्राम, (तानिया रोहिल्ला)। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर तावड़ू, जिला नूंह में तैनात महिला पुलिसकर्मी L/HC प्रियंका को ₹15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता से उसके खिलाफ दर्ज मामले की जांच से नाम हटाने के एवज में कुल ₹20 हजार की रिश्वत मांगी थी।मामले में शिकायतकर्ता ने SV&ACB को शिकायत दी थी कि थाना तावड़ू में दर्ज FIR की जांच से उसका नाम हटाने के बदले में L/HC प्रियंका द्वारा ₹20 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। आरोप है कि आरोपी पहले ही शिकायतकर्ता से ₹5 हजार बतौर रिश्वत ले चुकी थी तथा शेष ₹15 हजार की मांग की जा रही थी। शिकायत की पुष्टि के बाद SV&ACB द्वारा विधिवत ट्रैप कार्रवाई की गई और आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹15 हजार की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में FIR संख्या 30 दिनांक 13.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) के तहत थाना SV&ACB, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    वर्ष 2025 में 64 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 73 बाल विवाह समय रहते हस्तक्षेप करके रोके गए

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला):पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बाल विवाह जैसी…

    ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

    जीरकपुर(तानिया रोहिल्ला)। जीरकपुर से सटे ढकौली में प्राइड एंड पावर वूमैन क्लब की तरफ से पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें ढकौली के विभिन्न सोसासयटियों की महिलाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *