₹40 हजार रिश्वत लेते ईएसआईसी कार्यालय का मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार

पंचकूला (नेहा पांडेय ):हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए बहादुरगढ़ स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) कार्यालय के एक मैनेजर को ₹40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना SV&ACB रोहतक में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।दिव्यांग सहायता राशि दिलाने के नाम पर मांगी रिश्वतशिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उसके पति को सरकार की नीति के तहत लगभग ₹2.50 लाख की दिव्यांग सहायता राशि मिलनी थी। आरोप है कि इस राशि का लाभ दिलाने की एवज में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) कार्यालय, बहादुरगढ़ में कार्यरत मैनेजर कुलदीप कुमार ने ₹40 हजार की रिश्वत की मांग की। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की और आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया।बीएनएसएस की धारा 105 के तहत की गई कार्रवा इस ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पूर्ण रूप से पालन किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना SV&ACB रोहतक में एफआईआर नंबर 19, दिनांक 02 जुलाई 2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    बराड़ा में अवैध पेयजल कनेक्शनों के विरुद्ध विभाग की सख्त कार्रवाई, कई कनेक्शन काटे गए

    अंबाला :(निखिल सोबती)जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बराड़ा में विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान अप मंडल अभियंता सुभाष कागड़ा…

    पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में आज ह्यूमन फाउंडेशन संस्था के मार्गदर्शन में “तत्व बोध” प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    अंबाला :(निखिल सोबती)पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में आज ह्यूमन फाउंडेशन संस्था के मार्गदर्शन में “तत्व बोध” प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *