अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन

(हनुमान शरण पांडे) : गोंडा महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज, बेलसर, गोंडा के श्रीराम सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा इकाई के तत्वावधान में विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती पूजा सिंह जी की अध्यक्षता में विद्यालय के निवर्तमान प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष, देवीपाटन. मंडल श्री अजीत सिंह जी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष श्री राधा मोहन पांडेय जी तथा जिला मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह जी, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष श्री धर्मवीर सिंह जी, जिला मंत्री श्री सहदेव सिंह जी तथा नगर पंचायत बेलसर के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोनू सिंह जी रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता श्री मजहरूल हक अंसारी जी ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने श्री अजीत सिंह जी के 41 वर्ष के गौरवमयी कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य परिषद के जिला उपाध्यक्ष श्री शिवानंद जी, श्री राजेश सिंह जी, संयुक्त मंत्री डॉ. पवन प्रताप सिंह जी, प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र प्रताप सिंह जी, श्री फतेह बहादुर सिंह जी, श्री लियाकत अली जी, श्री नवल किशोर उपाध्याय जी, श्री राम गणेश तिवारी जी के साथ श्री राजकुमार सिंह जी, श्री रमेश मिश्रा जी, जिला क्रीड़ा सचिव श्री राजेश पांडेय जी, श्री विकास सिंह जी, श्री पवन कुमार सिंह जी के साथ विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, प्रधानाचार्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट आनंद कुमार पांडेय जी ने अतिथियों का स्वागत किया जबकि शाखा मंत्री डॉ. पदमनाथ पांडेय जी ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक श्री अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि को उनके 41 वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल को संबोधित करते हुए अभिनंदन पत्र भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक एवं विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक श्री शीतला प्रसाद सिंह जी और 1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा देवी बख्श सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने गुरु सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रामदास गुप्त जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    10 महीनों में 14 बार चुनाव आयुक्तों की आपत्ति ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर खड़े किए गंभीर सवाल : सुधा भारद्वाज

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला) : हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्षा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुधा भारद्वाज ने निर्वाचन आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों पर चिंता व्यक्त करते हुए…

    आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी करेंगे श्रीमद्भागवत कथा 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेक्टर 34 के प्रदर्शनी मैदान में: देवेश मौदगिल

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा) :चंडीगढ़ भागवत मिशन परिवार चंडीगढ़ द्वारा श्री श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह का आयोजन पितृ पक्ष में , दिनांक 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेक्टर 34,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *