पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ को अयोध्या विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। शहर में प्रथम आगमन पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण वास्तव एवं महासचिव हामीद जाफर मीसम के नेतृत्व में लोहिया भवन स्थित महानगर कार्यालय पर फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह स्नेह और विश्वास समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूत प्रदर्शन करेगी और प्रदेश में बदलाव का मार्ग प्रशस्त होगा।महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण वास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने अयोध्या की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए तेज नारायण पांडे ‘पवन’ जैसे अनुभवी, स्वच्छ एवं जनप्रिय नेता को प्रत्याशी बनाया है। कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अयोध्या की जनता भारी समर्थन देकर पार्टी का भरोसा और मजबूत करेगी।
महासचिव हामीद जाफर मीसम ने कहा कि तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने हमेशा व्यापारियों, युवाओं, किसानों, साधु-संतों और आमजन के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। उनके प्रत्याशी बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उन्हें ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।इस अवसर पर पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। तेज नारायण पांडे ‘पवन’ सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राम अचाल यादव, मोहम्मद हलीम, पप्पू उपाध्याय, चौधरी श्रीचंद यादव, राकेश पांडे, रियाज अहमद, एडवोकेट मंसूर इलाही, दान बहादुर सिंह, चौधरी बलराम यादव, अपर्णा जायसवाल, शादाब खान, मोहम्मद सुहैल, अंसार अहमद, जगन्नाथ यादव, पूजा वर्मा, शिवांशु तिवारी, विशाल पाल, फरीद कुरैशी, मुकेश कोरी, अजय यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।







