इनर व्हील क्लब अंबाला ने अपणा आश्रम में किया वृक्षारोपण, 75 गमलों सहित पौधे किए भेंट

इनर व्हील क्लब अंबाला ने अपणा आश्रम में किया वृक्षारोपण, 75 गमलों सहित पौधे किए भेंटपर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब अंबाला द्वारा अपणा आश्रम, अंबाला सिटी में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।इस अवसर पर क्लब ने आश्रम को 75 गमलों सहित स्वस्थ पौधे भेंट किए, जिन्हें आश्रम परिसर में लगाया गया। इस पहल का उद्देश्य आश्रम के निवासियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुंदर वातावरण का निर्माण करना है। क्लब सदस्यों ने सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश भी दिया।इस सेवा कार्य में क्लब की अध्यक्ष रमन गुलाटी, सचिव सुमन कांत, कोषाध्यक्ष रचना जैन, संपादक नीलकमल खेरा, पूर्व अध्यक्ष सुशीला मलिक तथा निदेशक महिमा गुलाटी उपस्थित रहीं।इनर व्हील क्लब अंबाला समाज सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी निरंतर कार्य करता रहेगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *