कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को नमन, डीआईजी और एसएसपी ने शहीदों को किया याद

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह), अयोध्या वर्दी केवल जिम्मेदारी का प्रतीक नहीं, बल्कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने का संकल्प भी है। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन अयोध्या स्थित शहीद स्तंभ पर पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र सोमेन वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर और नगर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी क्षेत्राधिकार यशत्रिपाठी अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने मौन धारण कर शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया।डीआईजी सोमेन वर्मा ने कहा— पुलिस स्मृति दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। शहीदों का बलिदान पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य को कठिन परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए उनके दिए सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा— शहीद पुलिसकर्मियों का त्याग केवल पुलिस विभाग की धरोहर नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की अमूल्य विरासत है। इन वीर जवानों ने जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था की रक्षा करते हुए अपने कर्तव्य को जीवन से भी ऊपर रखा। उनका अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। अयोध्या पुलिस सभी वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने का संकल्प दोहराती है।पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद स्तंभ पर अर्पित पुष्प केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि उन परिवारों के त्याग के प्रति सम्मान का प्रतीक भी हैं, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्रियजनों को खोया। वीर पुलिसकर्मियों की शहादत याद दिलाती है कि शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के पीछे अनेक अनकहे संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान छिपे हैं। अयोध्या पुलिस ने कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए उनके बलिदान के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    प्रधानाचार्य ने बढ़ाया मेधावियों का हौसला, निबंध-वाक्-पटुता में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या। विचारों की धार, शब्दों की ताकत और तर्कों के दम पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। रोटरी क्लब के…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाये छह विशाल भंडारे

    पंचकूला : (राजकुमार):श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा श्रीमती सुकन्या एवं श्री राजेश कुमार जी (#838 सेक्टर 12 ए पंचकूला) के सहयोग से माता मनसा देवी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *