किसानों और छात्रों के समर्थन में आगे आए भूपेंद्र सिंह हुड्डा

चंडीगढ़, (दिव्या राणा) : चंडीगढ़,पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आंदोलनरत किसानों और छात्रों की मांगों का समर्थन किया है। हुड्डा ने कहा कि किसान सरकार से वही मांग कर रहे हैं, जिनको पूरी करने का वादा खुद बीजेपी ने किया था। सत्ता में आने के लिए बीजेपी ने स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करके C2 फार्मूले के तहत एमएसपी देने का वादा किया था। इसके बाद किसान आंदोलन को खत्म करवाने के लिए सरकार ने किसानों को एमएसपी गारंटी कानून बनाने का भी वादा किया था।

लेकिन आज तक सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया। इसलिए अन्नदाता एकबार फिर आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं। सरकार को तुरंत उनसे बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान निकालना चाहिए। अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील पर किसानों की आपत्तियों का संज्ञान लिया जाना चाहिए।

इसके अलावा भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने और अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने का अधिकार है। उनपर लाठियां बरसाना और बलप्रयोग करना पूरी तरह गैर-लोकतांत्रिक है।

सरकार को पेपर लीक करवाने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए, ना कि पेपर देने वालों को निशाना बनाना चाहिए। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *