पंचकूला, 12 जून : जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आज केंद्र सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में वीनस रेमेडीज लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एचबीबीपी लिमिटेड, केबीएस व्हील्स (रॉयल एनफील्ड) तथा बायो पोलिस लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।
इस जॉब फेयर में कुल 107 अभ्यर्थियों ने 96 रिक्त पदों के लिए आवेदन किया। चयन प्रक्रिया के दौरान 73 अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया।
इस अवसर पर सहायक रोजगार अधिकारी श्रीमती कविता जोशी एवं जिला रोजगार कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। रोजगार अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों को व्यावसायिक एवं करियर संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
कंपनियों की ओर से श्री दिलजीत सिंह ,वीनस रेमेडीज, श्रीमती प्रिया ,केबीएस व्हील्स तथा श्री जसबीर सिंह एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त श्री अशोक कुमार, डायरेक्टर, ने जॉब फेयर में उपस्थित अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।







