मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति, सौहार्द और सुरक्षा के संदेश के साथ हुई पीस कमेटी बैठक

अयोध्या

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अयोध्या पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर एवं थाना कोतवाली अयोध्या परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि मोहर्रम आस्था, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं और पुलिस पूरी सतर्कता के साथ जनसुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि त्योहार की गरिमा और परंपराओं का सम्मान करते हुए सभी लोग आपसी भाईचारे का परिचय दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने अथवा भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक के दौरान नागरिकों ने भी प्रशासन के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए त्योहार को आपसी सद्भाव, प्रेम और सामाजिक समरसता के वातावरण में मनाने का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अयोध्या की पहचान सदियों से गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी सम्मान और सांप्रदायिक सौहार्द की रही है, जिसे बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
पीस कमेटी बैठक में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट या अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस से संपर्क करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात और कानून व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु और नागरिक पूरी तरह सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *