गांव बतौड़ में जलघर नं 1 की मोटर खराब होने से पानी को तरसे लोग।

बरवाला, 26 जुलाई (चंद्रपाल राणा) गांव बतौड के जल घर नं1की नलकूप की मोटर हर तीसरे दिन खराब होने के कारण ग्रामीण पिछले कई दिनों से पीने के पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। बार-बार पैदा हो रहे इस पेयजल संकट से नाराज ग्रामीणों ने अब जनस्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गांव के पूर्व सरपंच व समाजसेवी लक्ष्मण बतौड, पंच कैप्टन सतपाल राणा, राम कुमार, शुभम, सोहन लाल, महिपाल रंगा, पंच सोनिया आदि ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से गहरी नींद सो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेई लोकेश सहित उच्च अधिकारियों की ठेकेदार से आपसी मिलीभगत के चलते कोई भी अधिकारी जनता की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। घटिया काम या लापरवाही के कारण मोटर हर तीसरे दिन फुंक जाती है।जिसका खमियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि लापरवाही बरतने वाले जेई लोकेश का तुरंत यहां से तबादला नहीं किया गया और पेयजल आपूर्ति को सुचारू नहीं बनाया गया तो क्षेत्र की आम जनता उपायुक्त कार्यालय पंचकूला पर धरना देने को मजबूर होगी। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि उन्हें आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ईद-ए-मिलादुन्नबी पर गूंजा अमन का पैगाम, सपा नेताओं ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का किया स्वागत

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर फैजाबाद शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।…

    महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

    पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोण्डा – अमर बलिदानी गोण्डा नरेश महाराजा देवी बक्श सिंह जी के शौर्य, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में आज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *