गुरुग्राम के दौलताबाद पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड करने की सीएम ने दी मंजूरी

चंडीगढ़, -हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ तथा सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल जिले के तीन गांवों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा गुरुग्राम जिले के दौलताबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने के महत्वपूर्ण प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी हैइस निर्णय की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने करनाल जिले के गाँव चांद समंद, ख़िराजपुर और नलवी कलां में एक-एक नया उप-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है। इन नए केंद्रों के खुलने से स्थानीय ग्रामीणों को अपने घर के समीप ही प्राथमिक चिकित्सा और बुनियादी स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का विस्तार करते हुए सरकार ने गुरुग्राम जिले के गांव दौलताबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की भी मंजूरी दे दी है। दौलताबाद पीएचसी के अपग्रेड होने से क्षेत्र के आसपास के दर्जनों गांवों के निवासियों को अब विशेषज्ञ डॉक्टरों, आधुनिक जांच सुविधाओं, बेहतर आपातकालीन सेवाओं तथा अधिक बिस्तरों की सुविधा मिल सकेगी, जिससे उन्हें बड़ी बीमारियों के प्राथमिक इलाज के लिए शहर के दूर-दराज अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के ताने-बाने को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। प्राथमिक और सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य ढांचे के मजबूत होने से जिला स्तरीय अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम होगा और आमजन को अपने ही इलाके में समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *