गोण्डा – बुधवार को सरयू नदी में नहाने आए चार बच्चों में से एक बच्चा डूब गया।

घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच कर बच्चे की तलाश में जुट गया। मिली जानकारी के मुताबिक करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटराघाट स्थित सरयू नदी में नहाने के लिए निशांत 16 वर्ष पुत्र अंजनी निवासी रेरुआ बालपुर अपने साथियों के साथ साथ आया था, इसी दौरान वह नदी में डूब गया। निशांत के नदी में डूबने की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ राजस्व निरीक्षक राम बहादुर पांडे,हल्का लेखपाल विकास सिंह सहित अन्य लोग सरयू घाट पहुंच गए और नदी में डूबे निशांत की तलाश हेतु गोताखोरों को बुलाकर उसकी तलाश शुरू कराई। खबर लिखे जाने तक शव की तलाश जारी रही । उधर निशांत के नदी में डूबने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि निशांत के पिता अंजनी परिवार की जीविका हेतु अमृतसर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैंl

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    वृक्षारोपण तथा साड़ी वितरण कार्यक्रम संपन्न

    गोंडा(हनुमान शरण पांडे)इंडियन बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा डॉ अंजनी कुमार पांडे तथा जितेंद्र पांडे खंड कार्यवाहRss की माता स्वर्गीय सुशीला देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर के अवसर पर वृक्षारोपण…

    एक पेड़ माँ के नाम’ बना जनसंकल्प: परिवहन विभाग अयोध्या ने वृहद वृक्षारोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश”

    अयोध्या (जसबीर/सच कीरत सिंह) पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और मातृ सम्मान के भाव को प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से परिवहन विभाग अयोध्या द्वारा रविवार को “एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *