पंचकुला : (राजकुमार) गोपाष्टमी के पावन एवं पुण्यमय अवसर पर कृष्णा गौशाला चैरिटेबल ट्रस्ट, सकेतड़ी में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विधिवत गौमाता का पूजन एवं वंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गोसेवा, गोसंरक्षण तथा भारतीय सनातन संस्कृति में गौमाता के महत्त्व पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में गौशाला के चेयरमैन अशोक मित्तल, महासचिव अनिल गोयल, पूर्व प्रधान राय चन्द जैन तथा पूर्व चेयरमैन राम निवास बंसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं गौशाला के सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर दलीप चन्द गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, श्याम लाल गर्ग, राजकुमार गोयल, के.एल. गुप्ता, मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता कुलदीप शर्मा, कृष्ण भारद्वाज तथा गौशाला के जनरल मैनेजर राजा राम चौहान सहित अनेक समाजसेवी एवं गौभक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों एवं गौभक्तों ने गौमाता की सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही समाज में गोसेवा की भावना को अधिक व्यापक बनाने का संकल्प लिया।क्ताओं ने कहा कि गौमाता का संरक्षण एवं संवर्धन हमारी सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और सामाजिक दायित्व का अभिन्न हिस्सा है। गोसेवा केवल धार्मिक कार्य ही नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और जीवमात्र के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक भी है। कार्यक्रम का समापन गोसेवा एवं समाज कल्याण के संदेश के साथ हुआ।








