चंडीगढ़ ओवरसीज़ के निवेशकों के लिए बड़ी राहत: एनसीएलटी ने क्रेडो एसेट्स के रिज़ॉल्यूशन प्लान को दी मंजूरी

चंडीगढ़ (राजकुमार) ओवरसीज़ प्राइवेट लिमिटेड (सीओपीएल) की लंबे समय से लंबित फैशन टेक्नोलॉजी पार्क परियोजना के निवेशकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) के तहत मैसर्स क्रेडो एसेट्स प्राइवेट लिमिटेड (part of एसबीपी ग्रुप ) को सफल समाधान आवेदक (सक्सेसफुल रिज़ॉल्यूशन एप्लिकेंट) घोषित करते हुए उनके समाधान प्रस्ताव (रिज़ॉल्यूशन प्लान) को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही यह निर्णय लिया गया है कि अब इस परियोजना का विकास और संचालन मैसर्स क्रेडो एसेट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।यह मामला पिछले कई वर्षों से लंबित था, जिसके कारण बड़ी संख्या में निवेशक परेशान थे और अपनी निवेश राशि की वापसी अथवा परियोजना के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे। एनसीएलटी के इस निर्णय से निवेशकों की वर्षों पुरानी लड़ाई को आखिरकार न्याय मिला है।निवेशकों की सभी प्रमुख मांगें होंगी पूरीइस समाधान योजना के अंतर्गत निवेशकों की उन सभी प्रमुख मांगों को शामिल किया गया है, जिन्हें उन्होंने सीआईआरपी प्रक्रिया के दौरान उठाया था। मैसर्स क्रेडो एसेट्स प्राइवेट लिमिटेड ( part of SBP Group) की समाधान योजना के अनुसार—फ्लैट का कब्जा: जो निवेशक अपने फ्लैट का कब्जा लेना चाहते हैं, उन्हें उनके फ्लैट तैयार करके सौंपे जाएंगे।रिफंड का विकल्प: जो निवेशक अपनी निवेश राशि वापस लेना चाहते हैं, उनके लिए योजना के निर्धारित नियमों के अनुसार धनवापसी (रिफंड) का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।अन्य लंबित मांगें: निवेशकों की शेष लगभग सभी उचित मांगों और शर्तों को भी इस नई समाधान योजना के अंतर्गत पूरा किया जाएगा।इस निर्णय के बाद गृह खरीदारों और निवेशकों के संगठनों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे न्याय की जीत बताया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि परियोजना का कार्य शीघ्र ही दोबारा शुरू होगा।
निवेशकों के लिए यह भी खुशी की बात है कि अब इस परियोजना का विकास SBP Group द्वारा किया जाएगा, जो एक अनुभवी डेवलपर है और पहले भी कई बड़े एवं सफल परियोजनाओं को समय पर पूरा कर चुका है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *