पंचकूला : (राजकुमार) धर्मनगरी पंचकूला में श्री राम सेवादार ट्रस्ट की ओर से बुधवार, 9 सितंबर को छह स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को प्रेमपूर्वक भोजन प्रसाद वितरित किया गया। पहला भंडारा माता मनसा देवी गौशाला गौधाम पंचकूला में सेल्फी मित्तल एवं राज मित्तल के सहयोग से लगाया गया। इस दौरान गौ माता को रोटी, चारा, गुड़, हरी सब्जियां, चोकर और दलिया आदि खिलाकर गौ सेवा की गई। राज मित्तल की ओर से यह सेवा अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में की गई। दूसरा भंडारा भार्गव जी के सहयोग से सनसिटी सेक्टर-20 पंचकूला, तीसरा नीलम जी के सहयोग से जीरकपुर, चौथा दर्शन जी के सहयोग से सेक्टर-6 अस्पताल पंचकूला, पांचवां अभिषेक जी के सहयोग से लेबर चौक सेक्टर-9 तथा छठा भंडारा गौरव जी के सहयोग से फेस-2 पंचकूला में लगाया गया। राज मित्तल के जन्मदिन के अवसर पर बच्चों को टॉफी, चॉकलेट, केक और जूस भी वितरित किया गया। वहीं, माता मनसा देवी गौशाला के सेवादारों को टी-शर्ट भेंट की गई। सेवा कार्य के दौरान राकेश गोयल, राज मित्तल, विकास गोयल, नरेश सिंगला, अभिषेक गुप्ता, अशोक अग्रवाल, सुभाष सिंगला, दिनेश सिंगला, सुनील जैन, गिरिजेश राय एवं कृष्ण कुमार सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे। ट्रस्ट ने सेवा में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं आत्मीय जनों का आभार व्यक्त करते हुए प्रभु श्री राम से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।






