भाजपा की वरिष्ठ नेत्री प्रिया मित्तल ने सुमन सैनी से की मुलाकात

हरियाणा। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री प्रिया मित्तल ने हरियाणा चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल की उपाध्यक्ष सुमन सैनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक सरोकारों और बच्चों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा हुई।मुलाकात के दौरान बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और उनके बेहतर भविष्य को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रिया मित्तल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।सुमन सैनी ने भी बच्चों के हित में चलाए जा रहे कार्यों और योजनाओं की जानकारी साझा की। दोनों ने भविष्य में भी बच्चों और समाज के हित से जुड़े कार्यों में सहयोग और सहभागिता जारी रखने पर जोर दिया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *