जपा सरकार की गलत नीतियों के कारण दुग्ध उत्पादकों को भारी परेशानी – दिग्विजय चौटाला

बढ़ती महंगाई के चलते घाटा झेल रहे पशुपालक – दिग्विजय चौटाला  

चंडीगढ़, 16 जून। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि आज रोजमर्रा की चीजों में भारी बढ़ोत्तरी ने आम आदमी की कमर तोड दी है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा नुकसान पशुपालकों को उठाना पड़ रहा है, जिन्हें अपने दुधारू पशुओं के लिए महंगी कीमतों पर चारे के साथ-साथ खल बिनौले खरीदने पड़ रहे है। दिग्विजय ने कहा कि मौजूदा स्थिति में पशुपालक बड़े घाटे में जा रहे हैं।

दिग्विजय चौटाला ने पशुपालकों का समर्थन करते हुए कहा कि जहां आज के समय में अच्छी दुधारू भैंस करीबन 2 से 3 लाख में खरीदी जाती है, वहीं गाय की कीमत 50 हजार से एक लाख के करीब है। यदि चारे की बात की जाए तो बाजार में बिनौला का भाव 2500 रूपये में 49 किलो, चना चूरी 4100 रूपए में 100 किलो, चना खंडा 4800 रूपए में 100 किलो, राजधानी खंडा 6500 रूपए में 100 किलो, मेथी 7200 रूपए, सोयाबीन 6500 रूपए, मक्का 2500 रूपए, गेहूं चोकर 2900 रूपए, सरसों खल 3000 रुपए तक के लगभग मिल रही है। वही दूध 55-62 रुपए प्रति लीटर भैंस का जबकि गाय का दूध 40-45 रूपये ही बिक रहा है। इस तरह से दुग्ध उत्पादकों को भारी घाटे का सामना करना पड़ रहा है।

दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार दुग्ध उत्पादकों को उक्त चारों में छूट दें ताकि पशुपालक बर्बाद होने से बच सके। साथ ही उन्होंने चिंता भी जताई कि यदि इसी तरह से भाजपा सरकार रोजमर्रा की चीजों में बढ़ोतरी करती रही तो दुग्ध उत्पादकों के लिए पशु पालना टेढ़ी खीर साबित होगी और वह दिन भी दूर नहीं होगा जब किसान और दुग्ध उत्पादक पशु पालना छोड़ देंगे।

One attachment  •  Scanned by Gmail

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *