प्रजापति समाज के व्यापारियों को संगठित करने पर जोर, स्वरोजगार व महिला उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

पंचकुला :(राजकुमार) भारतीय प्रजापति हीरोज़ ऑर्गनाइज़ेशन, ट्राई सिटी चंडीगढ़ इकाई द्वारा बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, पंचकुला में व्यावसायिक मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ट्राई सिटी अध्यक्ष परवीन कुमार विरोधिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रजापति समाज के वरिष्ठ नेता जयसिंह वर्मा उपस्थित रहे।
बैठक में समाज के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, पारंपरिक कुम्हारी कला को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के लोगों तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि जयसिंह वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन समाज के हितों और सहायता के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य ट्राई सिटी क्षेत्र में व्यापार कर रहे समाज के लोगों को संगठन से जोड़कर एक मजबूत नेटवर्क तैयार करना है, ताकि सभी को सामूहिक रूप से लाभ मिल सके।
ट्राई सिटी अध्यक्ष परवीन कुमार विरोधिया ने कहा कि समाज की आर्थिक प्रगति के लिए महिला उद्यमियों को भी आगे लाना होगा तथा उन्हें व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है।
बैठक के अंत में उपस्थित सदस्यों ने समाज के आर्थिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अजेश प्रजापति, मोनू अधिवारिया, दिलबाग प्रजापति, दलीप सिंह, जसवंत सरपंच, रोहित बुड़ानिया, डॉ. रामचंद्र, डॉ. रणजीत सिंह, महेश डुंढाड़ा, सोनू प्रजापति, रामकुमार डुंढाड़ा, अनिल रणोलिया, सोनू राजोरा, अनिल आर्या, हरपाल प्रजापति, अनिल बलटाना, राकेश लिम्बा, अरुण कुमार, सत्यवान वर्मा, नरेश कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल द्वारा नेपाल बाढ़ पीड़ितों की आत्मशांति और राहत के लिए PGI चंडीगढ़ के बाहर लंगर का आयोजन

    चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति तथा प्रभावितों की सहायता के उद्देश्य से ‘ओम महारुद्र नवयुवक सेवा दल’…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला)- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *