जलभराव या ड्रेनेज संबंधी शिकायतें हेल्पलाइन और एक्स हैंडल पर करें दर्ज

पंचकूला (राज कुमार ):मानसून के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने तथा शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने देने के उद्देश्य से नगर निगम पंचकूला पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार के निर्देशानुसार सभी जूनियर इंजीनियरों एवं इंजीनियरिंग स्टाफ को चौबीसों घंटे फील्ड में तैनात किया गया है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्थान पर जलभराव होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि नगर निगम मुख्यालय से पूरे शहर की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा फील्ड में तैनात अधिकारियों से नियमित रूप से फीडबैक लिया जा रहा है। सभी जोन में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए टीमें अलर्ट मोड पर हैं और शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित टीम को मौके पर भेजकर समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक मशीनरी एवं संसाधनों को भी तैयार रखा गया है।उन्होंने बताया की नगर निगम की सतर्कता एवं समयबद्ध कार्रवाई के परिणामस्वरूप अब तक शहर में कहीं भी बड़े स्तर पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है। केवल सेक्टर-19 के कुछ निम्न क्षेत्रों में पंजाब की ओर पानी की निकासी का मार्ग अपेक्षाकृत संकरा होने के कारण कुछ मिनटों के लिए जलभराव की स्थिति बनी, जिसे नगर निगम की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नियंत्रित कर दिया। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य क्षेत्रों में वर्षा जल की निकासी सामान्य रूप से होती रही और किसी प्रकार की गंभीर समस्या सामने नहीं आई।आयुक्त विनय कुमार ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी जलभराव, बंद नालियों अथवा जल निकासी से संबंधित कोई समस्या दिखाई दे तो वे तुरंत नगर निगम हेल्पलाइन 96964-94949 पर सूचना दें अथवा नगर निगम के आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल @MC_Panchkula के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं।उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीमें 24×7 पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही हैं तथा प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं सकारात्मक समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे वर्षा के दौरान नालियों एवं रोड गलियों में कूड़ा-कचरा न डालें, ताकि वर्षा जल की निकासी निर्बाध रूप से होती रहे और शहर को जलभराव से सुरक्षित रखा जा सके ।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *